Breaking News Latest News झारखण्ड

करवट 2021 (निश्चय – लक्ष्य – परिवर्तन) सप्तम प्रान्तीय अधिवेशन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच 9, 10 एवं 11 अप्रैल 2021 को झरिया मे

रांची, झारखण्ड | मार्च | 07, 2021 :: मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने  सत्र 2020-21 की नौंवी कार्यकारिणी की बैठक  गई। बैठक की शुरुआत करते हुए मंच के अध्यक्ष मनीष लोधा ने कार्यकारणी की बैठक में आए हुए रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष,एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया।
उन्होंने मंच के सदस्य को धन्यवाद देते हुए कहा कि मंच के सदस्य सामाजिक दायित्व निभाते हुए जरूरतमंदों की सेवा लगातार करते आ रहा है। उन्होंने बताया कि करवट 2021
(निश्चय – लक्ष्य – परिवर्तन) सप्तम प्रान्तीय अधिवेशन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच 9, 10 एवं 11 अप्रैल 2021 को मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के आतिथ्य में होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थल श्री अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन), झरिया में होगा। 19,20,21 मार्च को भुवनेश्वर मारवाड़ी युवा मंच शाखा के  आतिथ्य में राष्ट्रीय अधिवेशन पूरी ओड़ीसा में किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष ने कहा की है जो इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेना चाहते हैं वह जल्द से जल्द ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा ले। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रांत के श्री आशीष अग्रवाल से 9835544000 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

शाखा सचिव अमित चौधरी ने बताया कि 1 फरवरी से 28 तक किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र 20-21 में अभी तक 322 दिनों में 365 सामाजिक कार्यक्रम किए जा चुके है। फरवरी  माह में किए गए कार्यकर्मो की जानकारी पीडीएफ के माध्यम से सभी कार्यकारिणी सदस्य के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दी गई है। रविवार को आंचल शिशु आश्रम में हरी सब्जी के अलावा प्रत्येक शनिवार वृद्धा आश्रम  में भोजन के साथ आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाता है।

मंच प्रवक्ता अमित शर्मा ने क सदस्यों ने अपील की है कोरोना कि वैक्सीन आ गई है, लेकिन कृपया सतर्क रहें मास्क , सेनेटाइजर और  2 गज की दूरी तीन चीजों का सख्ती से पालन करे।

मंच के सदस्यों के घरों में हो रही शोक में कोरोना के कारण उपस्थित नही हो पा रहे सदस्यो ने सभा द्वारा 1 मिनट का मौन रख शोक संवेदना प्रकट किया। उपरोक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

मंच के अजय खेतान ने सभा के समक्ष धन्यवाद ज्ञापन दिया ।

आज के बैठक मे रांची शाखा पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा,राहुल मारू ,कृष्णा अग्रवाल,प्रवीन जैन छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष दीपक गोयनका, कन्हैया लाल भरतिया,सह सचिव अभिषेक चौधरी, प्रवक्ता अमित शर्मा,जयदेव धूत कार्यकारिणी सदस्य पवन मुरारका,अमित जांगिड़,अखिल टिकमानी,नीरज अग्रवाल,मयंक बुधिया, अजय खेतान,विकास गोयल,सनी टिबड़ेवाल,यश गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply