राची, झारखण्ड | अप्रैल | 17, 2025 ::
झारखंड टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में इस वर्ष 21 से 25 मई तक स्टेट टेनिस प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने रांची जिमखाना क्लब में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में रांची जिमखाना क्लब बतौर स्ट्रेटेजिक पार्टनर रहेगी। प्रतियोगिता का आयोजन क्ले कोर्ट में किया जा रहा है। केके सिंह ने बताया पूरे झारखंड में केवल जिमखाना क्लब के पास ही दो क्ले कोर्ट हैं। इस प्रतियोगिता के लिए 18 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। केके सिंह ने बताया के झारखंड टेनिस एसोसिएशन साल में दो बार स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन सभी वर्ग कैटेगरी में आयोजित करेगा। पहला हार्ड कोर्ट और दूसरा क्ले कोर्ट। दोनों प्रतियोगिता में जितने वाले प्रतिभागी को सुपर स्लैम का खिताब दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिमखाना क्लब के टेनिस प्रेसिडेंट मुकुल बुधिया मौजूद रहे।




