Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव बनाए जाने पर संजय झा सम्मानित   

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  17, 2025 ::

झारखंड राज्य कबड्डी संघ के मान्यता प्राप्त रांची जिला कबड्डी संघ के द्वारा झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अभिभावक स्वरूप संजय कुमार झा को झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव एवं मीडिया कमेटी के सदस्य बनाए जाने पर सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर श्री झा ने कहा कि शुरू से ही खेल के पति पूरी तरह समर्पित है। कबड्डी खेल अंग अंग में भरा हुआ है। राज्य में कबड्डी खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी जरूर है परंतु समय के अनुसार सारी परेशानी समाप्त हो जाएगी। हम भी अपने स्तर से पहले भी और आज भी प्रयास में लगे हुए हैं झारखंड राज्य में कबड्डी का एक मंच हो जिससे खिलाड़ियों को सही दिशा निर्देश के साथ आगे बढ़ाने में सहायक /सिद्ध हो सके। इसके लिए हम अपने स्तर से झारखंड ओलंपिक संघ के तमाम पदाधिकारी से इस संदर्भ में अपना विचार रखेंगे और इसे निदान करने का प्रयास करेंगे। मौके पर झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, प्रशिक्षक शिवकुमार, प्रदीप तिर्की, रामप्रसाद, शमी सिंह, विक्की शर्मा, कुणाल कुशवाहा सहित सभी कबड्डी खिलाड़ी उपस्थित होकर श्री झा को सम्मानित किया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply