राची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2025 ::
झारखंड मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (जेएमएलटीए) द्वारा 15 अप्रैल 2025 को लैब टेक्नोलॉजिस्ट दिवस जो प्रत्येक लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिये मान-सम्मान और गौरवान्वित करने का दिवस होता है। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर से पूर्व 12 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई।
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम “स्वस्थ शुरुआत, आशावान भविष्य” (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मियों को स्वास्थ्य के महत्व और लैब टेक्नोलॉजिस्ट की भूमिका के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम का विवरणः
तिथि: 15 अप्रैल 2025 (मंगलवार)
ब्लड डोनेशन कैंपः दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
साइंटिफिक सेमिनार और कॉन्फ्रेंस कार्यक्रमः शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।
स्थानः सदर अस्पताल, रांची ऑडिटोरियम (8वीं मंजिल)
मुख्य अतिथिः डॉ. इरफान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड)
विशेष अतिथिः डॉ. सी. के. शाही (D.I.C., हेल्थ सर्विसेज, झारखंड)
अन्य विशिष्ट अतिथियों मेंः
1. सीमा उदयपुरी, संयुक्त सचिव,
स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची, झारखंड ।
2. आनंद सिंहा,
अवर सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग। रांची, झारखंड ।
3. डॉ. प्रभात कुमार (सिविल सर्जन), रांची, झारखंड ।
4. डॉ प्रदीप कुमार सिंह (आई एम ए सेक्रेटरी)
5. डॉ. बिमलेश सिंह (JHASA अध्यक्ष),
6. श्री एम. एम. दास (AIMLTA अध्यक्ष),
7. श्री देवेंद्र प्रसाद (महासचिव AIMLTA) शामिल होंगे।
जेएमएलटीए के महासचिव श्री दिनेश प्रसाद, आयोजन सचिव श्री संतोष कुमार मंडल, श्री नवीन कुमार गुप्ता CO- ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने और ब्लड डोनेशन कैंप में योगदान देने की अपील की।




