राची, झारखण्ड | जनवरी | 25, 2025 ::
आयोजन का शुभारंभ अरदास से हुआ ।विदाई समारोह खुशी और गम का मिश्रण है। खुशी इसलिए कि आप जीवन के एक महत्वपूर्ण चरण को पार किया और गम इसलिए कि आप हमारे दिनचर्या का हिस्सा नहीं रहेंगे।
इस समारोह में विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्राचार्या डॉ (कैप्टन) सुमित कौर, उप प्राचार्य सुश्री सोनिया कौर अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। प्राचार्या डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर द्वारा विद्यार्थियों के भावी जीवन की सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें कलम एवं नोटबुक भेंट किया गया। ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करके अपने जीवन के लक्ष्य पर आगे बढ़ेंगे एवं उच्चतर शिक्षा ग्रहण करके स्कूल अपने माता-पिता एवं अपने देश का नाम रोशन करेंगे। सभी छात्रों एवं छात्राओं को अनंत मंगल कामनाएं।




