राची, झारखण्ड | नवम्बर | 16, 2024 ::
रांची/मांडू : सरकार को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है। इन्होंने पांच साल में राज्य के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। बालू, पत्थर, कोयला, जमीन लूट इनकी प्राथमिकता रही है। हेमंत राज में भ्रष्टाचारी मालामाल और जनता बदहाल है। सरकार ने युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है। इनकी कुव्यवस्था ने हमारे कई नौजवानों की जान ले ली सरकार ने अपनी गलती सुधारने के बजाय उस पर सिर्फ राजनीति की है।
उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मांडू विधानसभा अंतर्गत बलसगरा और चुरचू में आयोजित जन आशीर्वाद सभा में कही। इसके बाद वे गोमिया विधानसभा अंतर्गत चतरोचट्टी में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए।
मांडू को नाम वाला नहीं काम वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। निर्मल महतो ने बिना किसी पद पर रहते हुए जनता की निरंतर सेवा की है उनके हर सुख दुःख में उनके साथ खड़े रहे हैं। जनता से सेवा कराने नहीं हम जनता की सेवा करने आये हैं।
एनडीए उम्मीदवार निर्मल महतो (तिवारी महतो) ने कहा कि जनता ने एक परिवार पर लगातार विश्वास किया लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
हमारा संकल्प मांडू में मेडिकल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना के साथ ही क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाना है।
गोमिया विधानसभा अंतर्गत चतरोचट्टी में आयोजित पदयात्रा में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमिया ने लंबोदर महतो को सेवा का अवसर दिया उन्होंने अपने काम के बल पर क्षेत्र की तस्वीर को बदल दिया है। जितना विकास 50 वर्षों में नहीं हुआ उतना काम इन्होंने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में करके दिखाया है। जनता फिर से इनके काम के आधार पर अपना आशीर्वाद देगी।
एनडीए उम्मीदवार लंबोदर महतो ने कहा कि पदयात्रा में हज़ारों की संख्या में शामिल हुए लोगों के प्यार ने बतला दिया है कि गोमिया की जनता का भरोसा एनडीए के साथ है।




