राची, झारखण्ड | नवम्बर | 16, 2024 ::
सीसीएल द्वारा दरभंगा हाउस में आयोजित नाटक मंचन प्रतियोगिता में संत जेवियर्स कॉलेज के टीम शक्ति नाट्य मंडली ने नाटक मंचन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नाटक में विभिन्न टीमों ने नाट्य मंचन किया तो वहीं काॅलेज के नुक्कड़ नाटक मण्डली ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
टीम शक्ति के कलाकारों ने काॅलेज के प्राचार्य डॉ फादर एन लकड़ा,एसजे से मिलकर कर उपलब्धि की जानकारी साझा किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दी।
मौके पर मण्डली के सभी कलाकार उपस्थित रहे।




