Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

महिला राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 23 अगस्त को

राची, झारखण्ड  | अगस्त   22, 2024 ::

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में झारखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन खेलगाँव स्थित टेनिस स्टेडियम में किया जा रहा है।

आज एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल के मैच खेले गये, जिसके परिणाम इस प्रकार हैं:

तमिलनाडु की लक्ष्मी अरुणकुमार ने पश्चिम बंगाल की यूबरानी बनर्जी को 1/6; 6/2; 6/3 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया हरियाणा की अदिति रावत ने महाराष्ट्र की सेजल गोपाल भूटादा को 3/6; 6/3; 6/3 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया

आज खेले गये doubles मैचों के परिणाम इस प्रकार है:

अदिति रावत (हरियाणा) एवम् स्निग्धा पतिबंदला (असम) की जोड़ी ने मेधावी सिंह एवम् आयुषि सिंह (बिहार) की जोड़ी को 6/2; 5/7; 10/2 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया

विधि निमेश जैन एवम् दिव्य भारद्वाज (गुजरात) की जोड़ी ने दिव्य शर्मा (हरियाणा) एवम् जिया पेरेयरा (महाराष्ट्र) की जोड़ी को 4/6; 6/2; 10/3 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया

डबल्स के फाइनल मैच आज प्रथम सेट के बाद वर्षा के कारण बाधित हो गया। यह मैच अब कल सिंगल्स के फाइनल के बाद खेला जाएगा।

सिंगल्स के फाइनल के मैच कल सुबह ८ बजे से शुरू होंगे। पुरस्कार वितरण सुबह १० बजे अरवा राजकमल, भा. प्र. से, सचिवः भवन निर्माण विभाग, झारखंड के द्वारा किया जायेगा।

 

Leave a Reply