Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज के फिजिक्स विभाग में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक

राची, झारखण्ड | जुलाई 01, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज के प्रधानाचार्य सह विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित भौतिकी विषय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम निर्धारण पर विषद विचार विमर्श किया गया। पूर्व में विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के द्वारा प्राप्त सुझाओं को समाहित करते हुए पाठ्यक्रम को अनुमोदित किया गया। उक्त बैठक में विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष रजवार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, बाह्य विशेषज्ञ के रूप में डी.एस.पी.एम.यू. के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एन.एन. ओझा तथा झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह शामिल थे। साथ ही इस बैठक में विभाग के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस. एन. पॉल., सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आर. के. भारती एवं पूर्ववर्ती छात्रा सुश्री प्रीति यादव उपस्थित रहीं।

Leave a Reply