Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे 25 यूनिट ब्लड एकत्रित

राची, झारखण्ड | मई | 08, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा सत्र (2024 – 25 ) के दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर महालक्ष्मी सुज़ुकी हरमू रोड में लगाया गया , शिविर में 25 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया । इस कैम्प के लिए अतुल गेरा ने हेल्प की । सदर हॉस्पिटल से डॉक्टर्स की टीम आयी थी।

ब्लड डोनेशन के साथ साथ एक अवेरनेस प्रोग्राम भी कराया गया , अतुल के साथ मिलकर अग़ल बग़ल ऑटो मोबाईल्स के लोगो के साथ यह सेशन चलाया की क्यों ब्लड डोनेट करना चाहिए , रक्तदान कर के हम किसी को जीवन दान दे सकते है क्योंकि एक इंसान ही दूसरे इंसान को ब्लड दे सकता है , इसे कही बनाया नहीं जा सकता , काफ़ी लोगो ने आगे बढ़ कर रक्तदान किया ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल , रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल , कोमल पोद्दार उपस्थित थी ।

 

Leave a Reply