राची, झारखण्ड | मई | 08, 2024 ::
परम पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी की 108 वीं जयंती के अवसर पर चिन्मय मिशन आश्रम, विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के निकट रांची में प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उत्सव चिन्मय में मिशन के देश-विदेश स्थित सभी केंद्रों में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया।
चिन्मय मिशन आश्रम रांची में स्वामी परिपूर्णानंद जी के द्वारा गुरुदेव के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर आर एस अग्रवाल अध्यक्ष एवं अशोक अग्रवाल सचिव स सपत्नीक यजमान के रूप में शामिल हुए।
स्वामी जी ने गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी के जीवन एवं उनके ऊपर किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की चर्चा हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिन्मय मिशन के साधन एवं श्रद्धालु गण शामिल हुए। कार्यक्रम की समाप्ति गुरुदेव की आरती भजन एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इसके संयोजक सतीश गुप्ता का विषेश योगदान रहा।



