राची, झारखण्ड | जुलाई 28, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र (2024- 25) से स्ववित्तपोषित योजना के तहत तीन वर्षीय स्नातक स्तरीय वोकेशनल पाठ्यक्रम- बीएससी (ऑनर्स) इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआई-एमएल) शुरू किया गया है। इसमें प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साइंस स्ट्रीम से न्यूनतम 45 प्रतिशत प्राप्तांक 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इसमें नामांकन के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट- www.marwaricollegeranchi.ac. in पर ऑनलाइन आवेदन कर सीधा नामांकन ले सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया- पहले आओ, पहले पाओ की पर आधारित है। सीटें भर जाने के बाद नामांकन संबंधी किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
मारवाड़ी कॉलेज न सिर्फ रांची विश्वविद्यालय, बल्कि झारखंड के किसी भी राजकीय विश्वविद्यालय का पहला कॉलेज होगा, जिसमें एआई-एमएल पर स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत मशीन लर्निंग, प्रोग्रामिंग, सी प्लस प्लस, पाइथन विद मशील लर्निंग, डेटा विजुअलाइजेशन, मशीन लर्निंग एलगोरिदम जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। इस पाठ्यक्रम का सिलेबस देश के कई अग्रणी विश्वविद्यालयों, जहां यह पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है,का अध्ययन करने के बाद किया गया है।
इच्छुक विद्यार्थी बीएससी आईटी, सीएस, सीएनडी, एफडी, बायोटेक, डीपीएफएम एवम अमानत में सीधा नामांकन ले सकते है।
100 कंप्यूटरों का अत्याधुनिक लैब मारवाड़ी कॉलेज में 100 कंप्यूटरों से सुसज्जित अत्याधुनिक लैब भी है, जो इस पाठ्यक्रम को चलाने के लिए उपयोगी होगा। नामांकन संबंधी जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में मारवाड़ी कॉलेज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है, इसके अलावा कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध है।



