Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा के नये सत्र (2024-25 ) की दूसरी कार्यकारिणी बैठक

राची, झारखण्ड | मई | 05, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा के नये सत्र (2024 – 25 ) की दूसरी कार्यकारिणी बैठक शाखा नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में दिनांक 4 मई हरमू रोड स्थित होटल माइस में हुई ।

मीटिंग में पिछली बैठक की कार्यवाही सभापटल में रखी गई । उसके बाद सचिव ने अप्रैल माह का प्रतिवेदन पेश किया । शाखा अध्यक्ष ने अपने स्वागत उद्ग़ार में सभी प्रभारियों के अच्छे कार्य की प्रशंसा की और सभी दानदाताओं का धन्यवाद दिया ।

बैठक में मई माह में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई जिसमे विशेष रूप से मदर्स डे , रक्तदान शिविर, स्वस्थ जाँच शिविर, स्थायी अमृतधरा, मंडलीय सभा में उपस्थिति , सावन मेला का आयोजन जैसे कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई । कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरेवाल जी ने अपनी रिपोर्ट पेश की ।

बैठक में उपस्थित शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सह सम्मान उनके नाम का बैच पहनाया गया।सभी मेंबर्स अपने नाम के बैच देख कर काफ़ी खुश हुए और इस पहल के लिए अध्यक्ष को बधाई दी ।तत्पश्चात् सचिव शुभा अग्रवाल जी द्वारा बैठक की समाप्ति की घोषणा धन्यवाद ज्ञापन से की।

इस बैठक में शाखा की पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी टीम ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया ।

 

Leave a Reply