Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड पर्वतरोही पंकज कुमार सम्मानित

राची, झारखण्ड | अगस्त | 19, 2023 :: आज दिनांक 19 अगस्त 2023 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल सीसीएल में “मेरी माटी मेरा लाल” कार्यक्रम के तहत झारखंड के पर्वतारोही पंकज कुमार जी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति स्कूल के प्राचार्या एस के सिन्हा, विशिष्ठ अथिति के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथ क्वेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल , गंगा यात्री पियूष पाठक, रोहन सिंह समेत अन्य अतिथियों ने उन्हें शाल, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित दत्ता, अजय कुमार सिंह, गोविंद झा,के के प्रसाद आदि कई छात्र छात्राएं आदि कई लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर पर्वतरोही पंकज कुमार ने स्कूल के बच्चों के बीच अपना अनुभव साझा किया।
इस अवसर उन्होंने अपने एडवेंचर फील्ड में अपना करियर बनाने का बहुत सारा अवसर है। उन्होंने एडवेंचर फील्ड में अपना करियर बनाने को लेकर विद्यार्थियो को कई टिप्स भी दिए।
ज्ञात है कि पंकज भारत के युवा पर्वतरोही है।जो देश के सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतह किया है। इस पर्वत रोहन अभियान में आने वाली चुनौतियों को बच्चो के बीच रखा और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने गढ़वाल हिमालय कि ओर भी कई चोटी जैसे की ब्लैक पिक , सतोंपंथ, देव टिब्बा जैसे चोटियों को फतह किया है। इसके साथ ये एयर स्पोर्टस के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया।
पंकज ने कहा की आने वाले दिनों में झारखंड के कई स्कूल , कॉलेज के बच्चो के साथ कई एडवेंचर स्पोर्टस के ऊपर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर बच्चे काफी प्रभावित हुए।

Leave a Reply