राची, झारखण्ड | अगस्त 05, 2024 ::
झारखंड राज्य चॉक बॉल कि ओर से स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम रांची में 14वी जूनियर राष्ट्रीय चॉक बॉल प्रतियोगिता जालंधर में भाग लेकर आए हुए खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। ज्ञात है कि झारखंड चॉक बॉल कि बालिका टीम तीसरा स्थान प्राप्त कर झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया था। इसी को लेकर संघ कि ओर से खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी दीपक वर्मा, चॉक बॉल झारखंड के महासचिव ब्रजेश कुमार, अंश वर्मा, जय श्रीवास्तव, समेत कई गणमान्य व्यक्तियो ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।



