राची, झारखण्ड | नवम्बर | 07, 2022 :: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने मारवाड़ी भवन हरमू रोड में दिवाली मिलन एवं धनतेरस लकी ड्रॉ का आयोजन किया । कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के अलावा तंबोला गेम और भी बहुत सारे गेम्स का आयोजन कियागया । *शाखा अध्यक्ष पुजा सरावगी* ने कहा संस्था 2 साल से ये कार्यक्रम का आयोजन कर रही है , कार्यक्रम की संयोजिका सुमिता लाठ , विनीता बियानी , मीना ताइवला एवं ज्योति अग्रवाल ने बहुत सुंदर तरीक़े से कार्यक्रम को सजाया , अति सुंदर साज सज्जा की गई , गेम्स के अलावा खाने की भी वेवस्था थी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता जी । साथ ही मंडलियों उपाध्यक्ष सचिन मोतिका एवं रोहित शारदा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया धनतेरस का लकी ड्रॉ किया गया जिसमे बम्पर प्राइज प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता जी को मिला । कुछ ने तंबोला में प्राइज़ जीते । सब ने खुल कर बहुत मोज़ मस्ती की साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया ।
ये सारी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल* ने बताया कार्यक्रम में संस्थापक सुमिता लाठ पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी मीना ताइवाला ज्योति अग्रवाल शाखा अध्यक्ष पुजा सरावगी सचिव स्वेता भाला कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया ममता बोड़ा कंचन सोमानी किरण खेतान राधा ड्रोलिया कविता सोमानी रितु पोद्दार पुजा अग्रवाल दीपिका मोतिका चंदा अग्रवाल मनीषा निर्मला आशा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी ।



