Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

त्रिशक्ति वंदना महोत्सव 1 फरवरी को मारवाड़ी भवन राँची मे

🔹1 फरवरी को त्रिशक्ति वंदना महोत्सव, मारवाड़ी भवन राँची मे
🔹आयोजन में रांची की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ का मिल रहा है सहयोग
कई जिलों से कथा में शामिल होंगे श्रद्धालु भक्तगण
🔹महोत्सव की जानकारी हेतु विस्तृत रंगीला पोस्टर विमोचन
——————————————-
18जनवरी(रांची, झारखण्ड  | जनवरी  |

मारवाड़ी भवन, राँची में आगामी 1 फरवरी को एक दिवसीय त्रिशक्ति वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन म्हारा श्याम धणी दातार, रांची के द्वारा किया जा रहा है।
म्हारा श्याम धणी दातार आयोजन समिति के द्वारा आज महोत्सव के विस्तृत जानकारी व पुनीत आयोजन हेतु रंगीला पोस्टर का विमोचन स्थानीय मारवाड़ी भवन रांची महोत्सव स्थल मे किया गया.
समिति के सेवक श्री मनोज बजाज ने रंगीला पोस्टर का अनावरण कर महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया की 1 फरवरी को खाटूधाम के पूज्य महंत श्री मोहनदास जी महाराज, भजन जादूगर परमश्रद्धेय श्री नंदुजी शर्मा (अहमदाबाद), भजन सम्राट श्री रवि बेरीवाल(कोलकत्ता), सुमधुर गायक श्री जिम्मी शर्मा(कोलकत्ता), श्री मयूर रस्तोगी(दिल्ली) त्रिशक्ति वंदना महोत्सव में अपनी कोकिला कंठ, मधुरवाणी व त्रिवेणी संगम में भजनों की अमृतवर्षा बरसायेंगे, श्रधालुओ को खाटूधाम, सालासर व झुंझनु की मनोहारी यात्रा करायेगे।

सेवक श्री किशन गोयल ने कहा की कलयुग के त्रिदेव श्री बालाजी महाराज, श्री श्याम सरकार व श्री रानीसती दादी का भव्य दरबार, नयनाभिराम झांकी,अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, गजराउत्सव, मेवाभोग, निशान ध्वजा व चुनरी उत्सव, छपनभोग, सवामनी भोग एवम मुख्य यजमान द्वारा विधिवतपूजन एवम महाआरती किया जायेगा।

सेवक श्री गुट्टु माटोलिया ने बताया की कोलकत्ता के सुप्रसिद्ध मालाकार जोरशोर से दरबार की भब्यता के लिये कृतसंकल्पित है.

सेवक आनंद गोयल ने कहा की महोत्सव आयोजन स्थल से विशेष रूप से 35mm, SCI चैनल से सीधा प्रसारण किया जायेगा. साउंड सिस्टम, साजिन्दा एवम अन्य व्यवस्था के लिये जुटे हुए है
*विभिन्न विभागों की सेवा गठन हेतु विचार विमर्श किया गया*
प्रभारी सेवक, वित्त, मुख्य यजमान, मंच संचालन-मंच ब्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, साउंड, लाइट , LED, फोटोग्राफी, आवास व अतिथ्य, भोजन-प्रसाद-पेयजल, चरण पादुका सेवा, विधि प्रशासनिक प्रभारी, प्रिंटिंग प्रचार प्रसार, पुष्प श्रृंगार व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा ब्यवस्था, प्रेस मीडिया व प्रवक्ता उपरोक्त विभाग एवम आयोजन को सफल बनाने हेतु सेवक सदस्यों के सानिध्य मे अग्रवाल युवा सभा, राँची एवम JCI उड़ान के कुशल नेतृत्व व निगरानी मे कार्य संचालन होगा. विशेषरूप से JCI यूथ द्वारा चरंपादुका सेवा एवम चायपानी सेवा सहयोग किया जायेगा.

दातार समिति के सेवक प्रकाश अग्रवाल ने कहाकि भव्य आयोजन के लिए रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। महोत्सव से संबंधित जानकारी के लिए अपर बाजार स्थित स्थाई कार्यालय श्रीश्याम निकेतन, बड़ालाल स्ट्रीट, राँची मे प्रतिदिन बैठक आहूत की जा रही है।

आयोजन समिति के सेवक प्रमोद सारस्वत ने बताया की आयोजन स्थल पर 20 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ विशाल पंडाल बनेगा। जिसमे 2500 से भी ज्यादा भक्तों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। पंडाल के अंदर लाइट की सुविधा के संग बड़े एल ई डी स्क्रीन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सेवक कुणाल जलान ने कहाकि पेयजल व्यवस्था, चरण पादुका प्रसाद वितरण व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी समिति के द्वारा रखा गया है। रांची के सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं सहित सभी धर्मप्रेमियों से त्रिवेणी संगम में पधारकर अमृत भजनों का रसपान करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री सेवक आनंद गोयल, गुट्टु माटोलिया, मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, किशन गोयल, कुणाल जालान, विकास सिंघानिया, रवि आनंद, संजय शर्मा, पवन शर्मा, विशाल सिंघानिया, दीपक अग्रवाल, जगदीश माटोलिया, प्रकाश अग्रवाल, दीपक सरावगी, मयंक जैन, राजेश गोयल, अनिल लोहिया, कन्हैया भरतिया, विशांत तोदी, राजेश गोयल, नवीन गाड़ौदिया, विक्रम खेतावत सहित काफी संख्या में सेवक जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply