रांची, झारखण्ड | जुलाई | 16, 2022 :: श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार मंत्री पप्पू वर्मा ने रांची प्रशासन से कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ज्ञात हो कि रविवार से सावन माह की पहली सोमवारी शुरू हो रही है रांची के समस्त क्षेत्रों से रविवार को स्वर्ण रेखा नदी नामकुम से शिव भक्त जल लेकर भगवान शंकर के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं। अभी जो हालात हैं उस को ध्यान में रखते हुए रांची के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती हो रात में सभी थाना क्षेत्रों में गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए क्योंकि रात्रि में ही बहुत सारी महिलाएं भी जलाभिषेक के लिए जल लेकर रात में ही पैदल मंदिर जाती हैं बड़ी संख्या में शिव भक्त रांची से खूंटी अमरेश्वर धाम भी पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। साथ ही रांची नगर निगम से अनुरोध है कि स्वर्णरेखा नदी से श्रद्धालु जल उठाते हैं बारिश का भी समय है नगर निगम घाट के आसपास बिजली की व्यवस्था के साथ-साथ घाट के आसपास और नदी के किनारे फैली गंदगी की साफ-सफाई की जाए रास्ते में जहां गड्ढे हैं उसे तत्काल भरा जाए साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित हो साथ ही रास्ते में पड़ने वाले खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को भी ठीक किया जाए ताकि शिव भक्तों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
Related Articles
रथ यात्रा पर बच्चों ने भगवान श्री जगन्नाथ और रथ यात्रा से संबंधित बनाई पेंटिंग्स
राची, झारखण्ड | जुलाई 08, 2024 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा में भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के अवसर पर चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्री जगन्नाथ और रथ यात्रा से संबंधित पेंटिंग्स बनाई l पेंटिंग्स के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्री जगन्नाथ , […]
संस्कार भारती की राष्ट्रीय बैठक में हिस्सा लेने झारखंड प्रान्त के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार अंकन रवाना
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 03, 2021 :: भारतीय कला संस्कृति, एवं साहित्य को समर्पित राष्ट्रीय संस्था संस्कार भारती की कर्णावती (अहमदाबाद, गुजरात) मे 3, 4 एवं 5 दिसंबर 2021 को आयोजित राष्ट्रीय प्रबंधकारिणी एवं साधारण सभा की बैठक में हिस्सा लेने संस्कार भारती झारखंड प्रान्त के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार अंकन रवाना हुए। संस्कार […]
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा पहाड़ी मंदिर में कच्चे दूध का वितरण
राची, झारखण्ड | जुलाई | 10, 2023 :: मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा ने आज सुबह पहाड़ी मंदिर में कच्चे दूध का वितरण किया । सावन के इस पावन महीने में भोलेनाथ जी के लिए शाखा ने कच्चे दूध की बेवस्था की । वहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को दूध का वितरण किया गया । बहनो […]


