रांची, झारखण्ड | जुलाई | 14, 2022 :: आज दिनाँक 14 जुलाई 2022 दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा(कला एवं खेल प्रकोष्ठ) राँची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने राँची नगर निगम के नए नगर आयुक्त श्री शशि रंजन जी से उनके कार्यालय में मुलाकात की एवं उन्हें इस नए दायित्व के लिए तुलसी का पौधा देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर युवा नेता आशुतोष द्विवेदी ने नए नगर आयुक्त श्री शशि रंजन जी से खिलाड़ियों के हित में राजधानी राँची के सभी खेल मैदानों को रमणीक राँची के अंर्तगत सौंदर्यीकरण एवं उचित रख रखाव कि और उनका ध्यान आकृष्ट किया।साथ ही साथ उन्हें राँची के लुप्त हुए मैदानों के संगरक्षण के लिए सर्वे करने की भी अपील किया और राँची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के निर्माण कार्य को जल्दी से जल्दी कर।ने का भी आग्रह किया। 07 सालो से जयपाल सिंह स्टेडियम के विभिन्न खेल संघ एवं खिलाड़ी गण प्रभावित हुए है।यह खिलाड़ियों के विकास एवं भविष्य के लिए बहुत दुःखद है ।इस पर नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि इन सभी मांगों जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ,महादेव पांडेय,आदि कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।
Related Articles
जनवरी के शुभ मुहूर्त जानते है डॉ सुमित्राजी से – पार्ट 1
जनवरी के शुभ मुहूर्त जानते है डॉ सुमित्राजी से – -पार्ट 1 हिंदू धर्म में प्राचीन काल से मुहूर्त को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। जनवरी के गृहारम्भ, मुण्डन, गृहप्रवेश, उपनयन,सूतिका स्नान, अन्नप्रासन के शुभ मुहूर्त। गृहारम्भ /नीव मुहूर्त अपने पसंद के घर की कल्पना हर व्यक्ति करता है। घर, भवन या किसी […]
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में वृक्षारोपण
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 20, 2019 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आज वृक्षारोपण किया गया. गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की पिछले दिनों हुई आमसभा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वे प्रकाश […]
34वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप :: पहले दिन झारखंड को चार स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 17, 2023 :: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन, कोलकाता के तत्वाधान में 17 से 19 अक्टूबर तक साई स्पोर्टस कांप्लेक्स,साल्टलेक स्टेडियम,कोलकाता (प.बंगाल) में आयोजित 34 वी पूर्वी क्षेत्र जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटो ने पहले दिन 04 स्वर्ण, 03 रजत,05 कांस्य पदक […]