रांची, झारखण्ड | मई | 24, 2022 :: राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार का सफल ढंग से समापन धुर्वा स्थित विश्वकर्मा स्कूल में झारखंड ताइक्वांडो संघ एवं रांची जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार का आज सफल रूप से समापन हुआ सेमिनार में पूरे भारत से सैकड़ों की संख्या में ताइक्वांडो महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 84 लोगों को सफल होने के उपरांत प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय रांची संभाग के टीचर संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने अपने हाथों से देकर सम्मानित किया इस तीन दिवसीय रेफरी सेमिनार के अंतिम दिन प्रशिक्षकों के द्वारा सभी लोगों को कठिन प्रशिक्षण देकर परीक्षा में शामिल करवाया गया और परीक्षा के उपरांत परिणाम घोषित किया गया परीक्षा में सभी लोगों से हैंड सिगनल, अंक देना, अंक काटना ,खिलाड़ियों को किस तरह से अनुशासन में रखना, ताइक्वांडो के नई तकनीक, खिलाड़ियों के परिधान एवं मैच के दौरान प्रशिक्षकों का अनुशासन इत्यादि से संबंधित सवाल पूछे गए इस रेफरी सेमिनार को मुख्य रूप से सफल बनाने में रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने अपनी भूमिका निभाई सेमिनार में मुख्य रूप से गोपाल कुमार, एस संतोष, प्रणव, विवेक दुबे ,विजय भारती, एहसान, आदित्य शर्मा, आदित्य ठाकुर, किशन ,अनिल वर्मा एवं आयोजन समिति के लोगों ने अपनी भूमिका निभाई
Related Articles
एक दिवसीय सुनेश्वरी देवी मेमोरियल योग प्रतियोगिता संपन्न
राची, झारखण्ड | मई | 11, 2024 :: ल्पिंग एंड कैयरिंग हैंड संस्था कि ओर से लालपुर न्यूक्लियस मॉल के समीप नटराज योग संस्थान में एक दिवसीय स्व सुनेश्वरी देवी मेमोरियल योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में हेल्पिंग एंड कैयरिंग हैंड फाऊंडेशन के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी शंकर […]
झारखंड राज्य वुशु तकनीकी सह जजेस सेमिनार संपन्न
राची, झारखण्ड | जून | 06, 2023 :: झारखंड राज्य वुशु तकनीकी सह जजेस सेमिनार आज यहाँ सरला बिरला यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिषर में संपन्न हो गया। आज इस सेमिनार के समापन के अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के वाईस प्रेसिडेंट मिथलेश साहू सहित शैलेन्द्र दुबे,अमरेंद्र दत्त द्विवेदी,शिवेंद्र दुबे,दीपक गोप सहित संघ के कई वरीय […]
राँची विश्वविद्यालय पीजी दर्शनशास्त्र विभाग 2015-17 बैच की सेकेन्ड टाॅपर छात्रा रेशमा ग्लोरिया कुजूर ने किया नेट क्रैक
रांची , झारखण्ड | जुलाई | 19, 2019 :: राँची विश्वविद्यालय पीजी दर्शनशास्त्र विभाग 2015-17 बैच की सेकेन्ड टाॅपर छात्रा रेशमा ग्लोरिया कुजूर ने जून 2019 की नेट परीक्षा पहली ही बार में पास कर ली। प्रेम नगर काँके निवासी एक्स आर्मी मैन स्वर्गीय तेओफिल कुजूर और रिनपास में काम करने वाली मरसेला कुजूर की […]