Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

इंडियन योग ऐसोसिएशन, योग की सभी परंपराओं का योग :: रवि तूमुलुरी

रांची, झारखण्ड |  नवम्बर  | 22, 2020 ::  श्रीरामचन्द्र मिशन हर्टफुलनेस सेंटर एंड इंडियन योगा एसोसिएशन झारखंड स्टेट चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आज ” योगा: कर्मसु कौशलम; ” विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।
इस वेबिनार के मुख्य वक्ता श्री ऋषि रंजन ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य को कुशलता पूर्वक करना ही योग है। उन्होंने साधन चतुष्ट्या और अष्टांग योग का विस्तार पूर्वक व्याख्या किया।आधुनिक वैज्ञानिकों द्वारा ध्यान का नवीनतम शोध द्वारा प्रमाणित शरीर पर प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।
श्री ऋषि रंजन आइबीएम के ग्लोबल लीडर है जो पिछले दो दशकों से देश एवं विदेश की कई नामी गिरामी आईटी कंपनियों में सेवा दे चुके है। वे राउरकेला एनआइटी से इंजीनियरिंग की पड़ाई किये है। वे एक प्रसिद्ध हर्टफुलनेस ट्रेनर है जो पिछले 23 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। उन्होंने अपने को अध्यात्म के पथिको के लिए सहज मार्ग के रूप में  विख्यात किया तथा शांति सूत्र के नाम कई प्रोग्राम चलाये। “एक ऋषि की बातें” उनका एक यूट्यूब चैनल है जिसे भारत मे काफी पसंद किया जाता है। वे इंडियन योग एसोसिएशन कर्नाटका चैप्टर कमिटी के संयुक्त सचिव भी है।
इस प्रोग्राम के कोर्डिनेटर रितिका स्वरूप ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन इंडियन योगा एसोसिएशन झारखंड स्टेट चैप्टर के सचिव श्री अमित कुमार ने किया तथा उन्होंने बताया की सबसे बड़े कुशल कर्म योगी सूर्य हैं। इसके अतिरिक्त  इंडियन योग असोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रवि तूमुलुरी जी ने कहा की इंडियन योग असोसिएशन योग के सभी परंपराओं का योग है।श्रीरामचंद्र मिसन के वलाराम कुमार एवं मनोज तिवारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।  इंडियन योगा एसोसिएशन झारखंड स्टेट चैप्टर के संयुक्त सचिव एवं सरला विरला विवि के योग एवं नैचुरोपैथी के प्रो.डॉक्टर राकेश पराशर ने शांति पाठ कराकर कार्यक्रम को विराम दिया।

Leave a Reply