रांची, झारखण्ड | मई | 22, 2022 :: आज एस भी पब्लिक स्कूल, धुर्वा रांची में राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार का उद्घाटन स्थानीय समाजसेवी खेल प्रेमी एवं पूर्व पार्षद श्री वेद प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर वर्ल्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के नए रूल बुक का भी विमोचन मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा किया गया। इस रेफरी सेमिनार में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश,उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से 130 रेफरी महिला एवं पुरुष भाग ले रहे हैं। इस रेफरी सेमिनार में मुख्य रूप से ब्लैक बेल्ट श्री संतोष जी आंध्र प्रदेश से आए हुए हैं जो कि सभी को प्रशिक्षण दे रहे हैं।इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ एवं रांची जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड एवं विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों को नई तकनीकी से अवगत कराना है।कार्यक्रम में मुख्य भूमिका आयोजन सचिव मिथिलेश कुमार सिंह निभा रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष गोपाल कुमार एवं अमर बावरी जी कार्यक्रम में उपस्थित है। कार्यक्रम का मंच संचालन ताइक्वांडो खिलाड़ी झारखंड पुलिस के फनी भूषण के द्वारा किया गया। यह सेमिनार तीन दिवसीय रूप से आयोजित है । अंतिम दिन सभी खिलाड़ियों का परीक्षा के उपरांत परिणाम निकलने के पश्चात प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी।
Related Articles
दुमका : 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का आगाज एसपी कॉलेज मैदान में
दुमका, झारखण्ड | जनवरी | 14, 2022 :: आज 14/01/2022 को मकर संक्रांति के शुभ उपलक्ष पर पतंजलि परिवार दुमका, क्रीड़ा भारती, योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुमका के तत्वाधान में,अमृत महोत्सव के 75 वर्ष आजादी के शुभ अवसर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का आगाज एसपी कॉलेज मैदान में हुआ। 14 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य […]
हास्य कवि सम्मेलन 23 मार्च को
राची, झारखण्ड | मार्च | 21, 2024 :: हास्य कवि सम्मेलन 23 मार्च को मारवाड़ी भवन में आयोजित किया जा रहा है इस वर्ष कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, पद्मश्री सुरेंद्र दुबे रायपुर, अनिल अग्रवाल अग्रवंशी, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी तथा साक्षी तिवारी लखनऊ हास्य रस वीर रस एवं […]
योग शिक्षक सुशांत भट्टा के मार्गदर्शन में यूनियन क्लब में योगा कैंप
रांची, झारखण्ड | मई | 27, 2022 :: यूनियन क्लब में दिनांक 22 मई से 29 मई तक योगा कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें योग शिक्षक श्री सुशांत भट्टा के मार्गदर्शन में कैंप का संचालन किया जा रहा है और साथ ही राहुल पोद्दार, सुजीत कुमार एवं आनंद अनुराग सहयोगी योग शिक्षक […]