मांडर, झारखण्ड । अगस्त | 30, 2017 :: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2017-18 का उद्घाटन एक सितंबर की सुबह 10 बजे से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. रशीद ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस डॉ अरुण उरांव, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा और खलारी डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह करेंगे। उद्घाटन मैच विजय एफसी, रांची और संत जेवियर इंटर कॉलेज, मांडर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होंगी। एक सितंबर को ग्रुप ए के अन्य मैच एफसीयू रांची व एफसी वार्ड 52 हीनू, केएफए झारखंड व सीएफसी चकला ओरमांझी और जेएएफ उड़ीसा व झारखंड जीवन ज्योति क्लब चुटू के बीच खेला जाएगा। दो सितंबर को ग्रुप बी के अंतर्गत वाईवीसी बुढ़ाखुखरा व मदरा मुंडा अकादमी उरुगुटू, सामलौंग एफसी रांची व संत जॉन एकेदमी रांची, हेहल स्र्पोटिंग क्लब रांची व खान ब्रदर्स गोरे और बीपीएसएस दुबलिया व गढ़वा जिला फुटबॉल क्लब गढ़वा के बीच खेला जाएगा।
Related Articles
सत्यानन्द योग मिशन के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल के 10 हजार छात्र-छात्रायें करेंगे योगाभ्यास
राची, झारखण्ड | मई | 11, 2023 :: आज डीएवी कपिलदेव में नौवें योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गईं है। सत्यानन्द योग मिशन के निदेशक आचार्य मुक्तरथ जी ने हजारों बच्चों को योगाभ्यास कराये,जिसमें सर्वप्रथम वहाँ के बच्चों ने पाँच मिनट वैदिक मंत्रोच्चार किया। फिर उन्हें ताड़ासन,त्रिकोणासन, कटि चक्रासन, अर्ध चक्रासन, तितली आसन, […]
मीडिया कप वॉलीबॉल 2022 :: आर पी सी येलौ बना चैंपियन, किसलय शानू बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
रांची, झारखण्ड | जून | 29, 2022 :: आर पी सी येलौ ने रांची विश्वविद्यालय प्रांगण खेली गई मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में आर पी सी येलौ ने सीधे सेटों में आर पी सी रेङ को 25-18, 25-22 से हरा कर खिताब जीता।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले किसलय […]
सहाय योजना अंतर्गत फुटबॉल ,एथलेटिक्स ,वॉलीबॉल, हॉकी खेलों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक
राची, झारखण्ड | जनवरी | 31, 2023 :: आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को सहाय योजना अंतर्गत फुटबॉल ,एथलेटिक्स ,वॉलीबॉल, हॉकी खेलों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक की गई। बैठक का आयोजन खेल निदेशक महोदय के कार्यालय में किया गया। बैठक में विशेष रूप से निबंधन ,आवासन एवं […]



