Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के लिए प्रतिभा खोज संपन्न

राची, झारखण्ड | मई | 21, 2023 ::

पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत राज्य में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों एथलेटिक्स,फुटबॉल, हॉकी, तीरदांजी (बालक एवम बालिका)तथा वॉलीबाल (बालिका) , बैडमिंटन (बालक) प्रशिक्षण केंद्र के लिए देवघर , पश्चिमी सिंहभूम (चक्रधर पुर) जिला में एन एस टी सी नॉर्म्स के अनुरूप 11 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं का बैट्री टेस्ट
ऊंचाई, वजन, वर्टिकल जंप,30 मी. दौड़,6 गुणा 10 मीटर दौड़, बाल थ्रो समेत अन्य तरह के टेस्ट के आधार पर चयन किया गया। वहीं 15 मई से जारी खेल प्रतिभा खोज आज सपन्न हो गया जहां राज्य में हजारों – हजार बालक एवम बालिका प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं राज्य के प्रशिक्षकों ने चयन में अपनी महती भूमिका निभाई।
राज्य स्तरीय मेधा सूची के अनुरूप अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों को खेल विभाग द्वारा निः शुल्क आवासन, भोजन, खेल कीट, खेल उपकरण के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply