मांडर, झारखण्ड । अगस्त | 30, 2017 :: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2017-18 का उद्घाटन एक सितंबर की सुबह 10 बजे से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. रशीद ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस डॉ अरुण उरांव, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा और खलारी डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह करेंगे। उद्घाटन मैच विजय एफसी, रांची और संत जेवियर इंटर कॉलेज, मांडर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होंगी। एक सितंबर को ग्रुप ए के अन्य मैच एफसीयू रांची व एफसी वार्ड 52 हीनू, केएफए झारखंड व सीएफसी चकला ओरमांझी और जेएएफ उड़ीसा व झारखंड जीवन ज्योति क्लब चुटू के बीच खेला जाएगा। दो सितंबर को ग्रुप बी के अंतर्गत वाईवीसी बुढ़ाखुखरा व मदरा मुंडा अकादमी उरुगुटू, सामलौंग एफसी रांची व संत जॉन एकेदमी रांची, हेहल स्र्पोटिंग क्लब रांची व खान ब्रदर्स गोरे और बीपीएसएस दुबलिया व गढ़वा जिला फुटबॉल क्लब गढ़वा के बीच खेला जाएगा।
Related Articles
पहली खबर : गुरुजनो एवम खिलाड़ियो ने किया चैम्पियनो का स्वागत
रांची, झारखण्ड । मई | 08, 2018 :: 8वी हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप 2018 में झारखण्ड महिला हॉकी टीम ने हॉकी हरियाणा को 4-2 से पराजित कर चैम्पियन बनकर पहली बार झारखण्ड आने पर रेलवे स्टेशन में खेल विभाग एवम हॉकी झारखण्ड के बाद मोरबादी एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों एवम गुरुजनो ने भी […]
39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए झारखंड की 42 सदस्यीय टीम पहुंची भुनेश्वर
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 06, 2024 :: भारतीय एथलेटिक संघ ,नई दिल्ली एवम ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ीसा के भुनेश्वर शहर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसम्बर तक आयोजित 39वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली 42 सदस्यीय झारखंड टीम उड़ीसा पहुंची कल से आयोजित प्रतियोगिता में […]
शदीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2019-20 :: सुपरस्टार, सनराइज और साक्षी क्लब अगले राउंड में
रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 03, 2019 :: रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में मंगलवार को खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2019-20 के दूसरे दिन का पहला मैच युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा व संत जेवियर्स इंटर कॉलेज मांडर के बीच खेला गया। इसमें युवा विकास क्लब ने […]



