रांची, झारखण्ड | सितम्बर | 27, 2021 :: लेडीज़ सर्कल इंडिया संस्था द्वारा कैन्सर पीड़ितों के लिए विग मुफ़्त में तैयार करके समाज के कमजोर तबके के कैन्सर रोगियों को दिया जा रहा है। संस्था द्वारा यह प्रशंसनीय कार्य ‘ द चेरियन फ़ाउंडेशन तथा बी एंड अच एक्स्पोर्ट्स की सहायता से तैयार किया जा रहा है। बालों का झड़ना कैन्सर रोगियों का एक प्रमुख़ लक्षण तथा समस्या है, जिससे रोगी अपना आत्मविश्वास भी खोते है। बालों का विग ऐसे में इन कैन्सर पीड़ितों के मनोबल को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। राँची में इसी कार्य को आगे बढ़ते हुए लेडीज़ सर्कल इंडिया की शाखा राँची समैरिटन लेडीज़ सर्कल 169 ने सोमवार को मिलन पैलेस में अपने मुहिम ‘ वी स्ट्रैंड बाई यू ‘ का उद्घाटन किया। राँची के कई सलोन व ब्यूटी पार्लर जैसे कि गीतांजलि, द मार्स स्टूडीओ, केल्विन एंड होब्ब्स, एफ़ टी वी सलोन, यू ऐन सलोन, पॉश आदि इस नेक मुहिम में संस्था से जुड़ गए है ताकि लोगों को अधिक से अधिक अपने कटाए हुए बालों को दान करने के लिए प्रेरित किया जा सके । पार्लरो द्वारा दान किए हुए बालों को इकट्ठा करके लेडीज़ सर्कल द्वारा विग बनाने के लिए भेजा जाएगा। राँची समैरिटन लेडीज़ सर्कल की अध्यक्षा डॉक्टर मिनाली मिढ़ा , स्नेहा, प्रियंका, ख़ुशबू, प्रीति , लीना,नैना,कृतिका,आदि सदस्या मौजूद रही। लेडीज़ सर्कल की राष्ट्रीय अध्यक्ष। स्वप्ना राजेश, क्षेत्रीय अध्यक्ष। चाँदनी सकलानी व देश कई शहरों से सदस्य ज़ूम पर उपस्थित रहे।
Related Articles
संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने मनाया आदिवासी दिवस
राची, झारखण्ड | अगस्त 09, 2024 :: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज रांची में शुक्रवार को आदिवासी युवा चेतना मंच, ए॰ आई॰ सी॰ यू॰ एफ़॰ एवं आई॰ क्यू॰ ए॰ सी॰ के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय आदिवासी युवा – पारंपरिक ज्ञान, संरक्षण एवं प्रेषण रहा। […]
“स्मार्ट लर्निंग और उत्पादकता के लिए चैटजीपीटी” पर वर्कशॉप
राची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2025 :: प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार के निर्देशानुसार आज बीसीए विभाग में “स्मार्ट लर्निंग और उत्पादकता के लिए चैटजीपीटी” विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। हाईजंप एडुटेक की संस्थापक डॉ. स्वेता मलानी ने छात्रों को चैटजीपीटी की कार्यप्रणाली, इसके उपयोग और शैक्षणिक व व्यावसायिक कार्यों में इसकी […]
नटराज योग संस्थान में मनी महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती
राची, झारखण्ड | फरवरी | 13, 2024 :: आर्य समाज के संस्थापक एवं महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती का जयंती नटराज योग संस्थान में उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया. संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया इतिहास में कुछ दिन, कुछ क्षण, कुछ पल ऐसे आते हैं, जो भविष्य की दिशा […]



