रांची, झारखण्ड | अगस्त | 04, 2021 :: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनाँक 4 अगस्त 2021 को श्रावण कृष्ण पक्ष की कामदा एकादशी का उत्सव अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया । प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न रंगो के गुलाब , जूही बेला , मोगरा व रजनीगन्धा के ताज़ा सुगंधित फूलों से श्री श्याम प्रभु का मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही इस अवसर पर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया ।
रात्रि 8 बजे प्रधान आचार्य श्री राजेश शर्मा द्वारा श्री श्याम प्रभु की दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर जगत कल्याण के लिए आहुति प्रदान की गई ।
*श्री श्याम तुम्हारे कदमों में हम नज़र बिछाये बैठे हैं*
*गरीबों के दाता हो गरचे मुरारी मेरी पार नैया लगानी पड़ेगी*
*खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रख लेना लाज*
*चरणों पे तेरे जायें बलिहारी हे कृष्ण गोविन्द माधव मुरारी* इत्यादि भाव पूर्ण भजनों की मधुर माला श्री श्याम देव के चरणों समर्पित की गई । इस अवसर पर श्री श्याम देव को खीर चूरमा – बरफी – रस मलाई – पेड़ा विभिन्न प्रकार के फल एवं मेवा का भोग अर्पित किया गया । महाआरती के पश्चात मन्दिर के पट बन्द कर दिये गए ।




