पटना | मार्च | 25, 2021 :: इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आगामी भोजपुरी फ़िल्म लगन की घोषणा बीतें दिन पटना के हनुमान मंदिर में की गई।इस मौके पर फ़िल्म अभिनेता सत्यम मिश्रा व अन्य मौजूद थे।जबकि,इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के अन्य लोकप्रिय व चर्चित कलाकार भी अनुबंधित किये जायेंगे।सत्यम मिश्रा इससे पूर्व परवाह फ़िल्म कर चुकें हैं।जिसमें अवधेश मिश्रा ने भी अभिनय किया हैं और परवाह का पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं।फ़िल्म का प्रोमो अगले माह रिलीज होगी।इस फ़िल्म की शूटिंग जून माह में बिहार व नेपाल के खूबसूरत लॉकेशन में की जाएगी।फिलहाल फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन किया जा रहा हैं।निर्देशक ब्रजेश पाठक ने बताया कि फ़िल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं।जो भोजपुरी फ़िल्म जगत की एक उच्च स्तर की फ़िल्म हैं।जिनमें भोजपुरी व बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नजर आयेंगेे।मिली जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक बहुत जल्द रिलीज की जाएगी।इस फ़िल्म के लिए सत्यम मिश्रा अनुबंधित किये गए।जबकि,भोजपुरी फिल्म लगन के लिए संजय पाण्डेय , मनोज टाइगर , संजय वर्मा , अवधेश मिश्रा , काजल यादव या ऋतु सिंह, अशोक कालरा, राजकपूर शाही, उदय श्रीवास्तव , राहुल श्रीवास्तव इत्यादि कलाकारों को अनुबंधित किया जाएगा।इस फ़िल्म का निर्माण इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाना हैं।जिसके निर्देशक ब्रजेश पाठक,संगीतकार कृष्ण करण व गोलू गगन,डीओपी दीपक झा,प्रोडक्शन हेड बब्बन सिन्हा व पीआरओ कुमार युडी हैं।
Related Articles
पितृ पक्ष के प्रथम दिवस पर बिष्णु गीता देवी सोनी के सौजन्य से 47 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद का वितरण
राची, झारखण्ड | सितंबर | 11, 2022 :: पितृ पक्ष के प्रथम दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे मे 900 से अधिक श्रद्धालुओ ने अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री […]
ढ़ाई सौ से भी अधिक म्यूजिक वीडियो गानें कर चुकें गायक व अभिनेता पंकज स्टार की रूचि हैं फिल्मों में
गिरिडीह, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2020 :: सियाटाँड़ गिरिडीह के रहने वालें खोरठा भोजपुरी गायक व अभिनेता पंकज स्टार 250 से भी अधिक म्यूजिक वीडियो करने के बाद अब फिल्में करने को इच्छुक हैं। वर्ष 2015 से अपने गायिकी और अभिनय के सफर की शुरुआत करने के बाद लगातार अब तक 42 म्यूजिक वीडियो […]
योग मित्र मंडल, राॅची द्वारा आयोजित श्वसन क्रियाओ से सम्बंधित आॅनलाइन तीन दिवसीय योग कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 12 जनवरी
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 11, 2021 :: बिहार स्कूल आफ योग, मुंगेर से रजिस्टर्ड, योग मित्र मंडल, राॅची द्वारा आॅनलाइन तीन दिवसीय योग का कार्यक्रम 13 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है । यह कार्यक्रम आज के समय हो रहे विश्वव्यापी महामारी को ध्यान मे रखते हुए बनाया गया है। कार्यक्रम 13 जनवरी […]