Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

आपातकल में छीने गए थे जनता के मूल अधिकार : डॉ. अमर कुमार चौधरी

 

रांची, झारखण्ड | जून  | 26, 2022 :: रविवार को भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश के द्वारा आईएसएम पुन्दाग में ”प्रजातंत्र पर आपातकालीन स्थिति पर प्रभाव” के विषय पर एक दिवसीय संगोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने आपातकाल की यादें दोहराई और अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमर कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई। आपातकाल में मानवाधिकारों का हनन, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, राजनैतिक दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। आपातकाल के विरोध एवं लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन हुआ
जिसका परिणाम है ही आज का लोकतंत्र जो विश्व में एक मिशाल है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के वरिष्ट नेता और चिंतक गणेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से गांधी परिवार के हितों की पार्टी बना कर रखा जबकि देश हित ऊपर सर्वोपरी होना चाहिए था इसी के लिए देश में आपातकाल लागू किया गया।
उन्होंने कहा की, ”यह अलोकतांत्रिक निर्णय जो आपातकाल के रूप में जबरन देश पर थोपा गया, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है, इस अनैतिक और दमनात्मक कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।”
उन्होंने दावा किया,”आपातकाल के दौरान लोगों से अंग्रेजी शासन से भी बुरा व्यवहार किया गया, इस निर्णय का विरोध करने वालों को कड़ी यातनाएं दी गईं, अकारण ही लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया और अदालतों और प्रेस पर भी सेंसरशिप लगा दी गई।”
इस अवसर पर डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी ने झारखण्ड में इमरजेंसी के प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेंद्र कुमार, शैलेश सिन्हा ने संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आईएसएम के निदेशक गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि इमरजेंसी का काला दौर बहुत ही भयानक था। जबकि मंच संचालन डॉ. सचिन कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ. संदीप कुमार, डॉ. वंदना , डॉ. अशोक कुमार, दीपक गुप्ता, समीर चौधरी, मंजेस कुमार सहित,सभी प्रदेश पदाधिकारी ,सैकड़ों कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply