पटना | मार्च | 25, 2021 :: इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आगामी भोजपुरी फ़िल्म लगन की घोषणा बीतें दिन पटना के हनुमान मंदिर में की गई।इस मौके पर फ़िल्म अभिनेता सत्यम मिश्रा व अन्य मौजूद थे।जबकि,इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के अन्य लोकप्रिय व चर्चित कलाकार भी अनुबंधित किये जायेंगे।सत्यम मिश्रा इससे पूर्व परवाह फ़िल्म कर चुकें हैं।जिसमें अवधेश मिश्रा ने भी अभिनय किया हैं और परवाह का पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं।फ़िल्म का प्रोमो अगले माह रिलीज होगी।इस फ़िल्म की शूटिंग जून माह में बिहार व नेपाल के खूबसूरत लॉकेशन में की जाएगी।फिलहाल फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन किया जा रहा हैं।निर्देशक ब्रजेश पाठक ने बताया कि फ़िल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं।जो भोजपुरी फ़िल्म जगत की एक उच्च स्तर की फ़िल्म हैं।जिनमें भोजपुरी व बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नजर आयेंगेे।मिली जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक बहुत जल्द रिलीज की जाएगी।इस फ़िल्म के लिए सत्यम मिश्रा अनुबंधित किये गए।जबकि,भोजपुरी फिल्म लगन के लिए संजय पाण्डेय , मनोज टाइगर , संजय वर्मा , अवधेश मिश्रा , काजल यादव या ऋतु सिंह, अशोक कालरा, राजकपूर शाही, उदय श्रीवास्तव , राहुल श्रीवास्तव इत्यादि कलाकारों को अनुबंधित किया जाएगा।इस फ़िल्म का निर्माण इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाना हैं।जिसके निर्देशक ब्रजेश पाठक,संगीतकार कृष्ण करण व गोलू गगन,डीओपी दीपक झा,प्रोडक्शन हेड बब्बन सिन्हा व पीआरओ कुमार युडी हैं।
Related Articles
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “दीपोत्सव-2018” का आयोजन :: .प्रदुषण मुक्त रखने के लिए पटाखे नहीं जलने का लिया संकल्प
रांची, झारखण्ड | नवंबर | 05, 2018 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा और हटिया केंद्र एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में दिवाली के अवसर पर संस्थान के छात्रों के लिए “दीपोत्सव- 2018” के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | इस उपलक्ष पर 3 वर्ष से 40 वर्ष तक के 300 […]
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिशनर ब्रुश बैकमेन का विकास भारती रांची कैम्पस भ्रमण
रांची, झारखण्ड । मई | 12, 2017 :: ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर ब्रुश बैकमेन का विकास भारती रांची कैम्पस भ्रमण एवं पद्मश्री अशोक भगत से शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर श्री ब्रुश ने विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संस्था के रांची कार्यालय परिसर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों का भी अवलोकन किया। […]
बच्चे को धन दे पाए या न दे पाएं पर संस्कार दिजीए : आचार्य दीनानाथ शरण
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 03, 2024 :: ध्रुव जैसा देदीप्यमान पुत्र चाहिए तो सुनीति जैसी मां चाहिए ●भगवान आपके पुत्र का दर्शन करने आएं ध्रुव और प्रह्लाद की तरह रांची श्री जगतगुरू देवाचार्य मलुक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य परम पूज्य आचार्य दीनानाथ शरण जी महाराज श्री धाम वृन्दावन के […]