Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

राँची विश्वविद्यालय, राँची का 37वाँ दीक्षांत समारोह 15 मार्च को : 1 फरवरी 2023 से 31 जनवरी 2024 के बीच उर्तीण हुए विद्यार्थी कर सकते है आवेदन

राची, झारखण्ड | फरवरी | 08, 2024 ::

राँची विश्वविद्यालय, राँची द्वारा 15 मार्च 2024 को आयोजित 37 वाँ दीक्षांत समारोह 2024 में भाग लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी जो 1 फरवरी 2023 से 31 जनवरी 2024 के बीच स्नातकोत्तर/पी.एच.डी./एम.डी./एम.एस./एम.फिल./ डी.एससी/डी.लिट. परीक्षा में उर्तीण हुए हैं, वे दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रमाण पत्र हेतु बेवसाइट www.ranchiuniversity.ac.in से विहित प्रपत्र डाउनलोड कर आवेदन कर सकते है। आवेदक विहित प्रपत्र में आवेदन अंक-पत्र संलग्न करते हुए निर्देशक, कम्प्यूटर सेन्टर, केन्द्रीय पुस्तकालय परिसर, मोरहाबादी, राँची में दिनांक 07 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक जमा करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply