Breaking News Latest News राष्ट्रीय

अहमदाबाद :: भारत की शिक्षा भारत आधारित हो : जेएम काशीपति

अहमदाबाद, गुजरात | फरवरी   | 02, 2021 ::  भारत की  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने के लिए विद्या भारती प्रतिबद्ध है  उक्त  बातें विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के  राष्ट्रीय संगठन मंत्री जेएम काशीपति ने कही|
उन्होंने कहा कि भारत में दी जाने वाली शिक्षा भारत केंद्रित हो तभी भारत का संपूर्ण विकास संभव है |
अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान के सचिव अवनीश भटनागर  तथा हरियाणा के संगठन मंत्री रवि कुमार के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने चर्चा में भाग लिए |
शिक्षा सेवा एवं संस्कार जैसे  विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चाएं भी हुई|
विद्या भारती के  विभिन्न प्रांतों के प्रांत प्रमुख द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के  अवलोकन के बाद कहा गया कि देशभर में हमारे  कार्य बहुत ही  सराहनीय हैं आवश्यकता है  इन कार्यों  की जानकारी  समाज तक  ले जाने  की |
ज्ञात हो कि हेडगेवार भवन, अहमदाबाद, गुजरात में दिनांक 30 से 31 जनवरी 2021 तक विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रचार विभाग की बैठक   संपन्न हुई।
बैठक में चर्चा के दौरान विद्या भारती के   शिक्षा, सेवा तथा स्वावलंबन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को समाज को अवगत कराने की आवश्यकता  है|
विद्या भारती के  हरेक  प्रांत में   किए गए कार्यों का  वृत्त प्रस्तुत किया  गया ।
झारखंड का वृत प्रस्तुत करते हुए प्रांत प्रचार प्रमुख  जितेंद्र तिवारी  ने विद्या भारती झारखंड द्वारा शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों के अलावा सेवा के क्षेत्र में  किए गए कार्यों की जानकारी दी |
झारखंड   से इस बैठक में उत्तर- पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रांत  संवाददाता एवं संपादक  मनोज भारद्वाज एवं प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख अरविंद कुमार पांडेय उपस्थित रहे ।

Leave a Reply