राची, झारखण्ड | सितम्बर 19, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज रांची में 19 सितंबर 2024 को लिंग संवेदनशीलता पर जानबूझकर की गई अज्ञानता विषय पर वीमेन सेल व आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वर्तमान परिपेक्ष्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर समाज को जागरूक करने के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा॰ एन. लकड़ा, एस.जे ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी लोगों ने लैंगिक असमानता देखी है परन्तु हमें समझना होगा की लैंगिकता ईश्वर का वरदान है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए और इसका महत्व समझना चाहिए की स्त्री और पुरुष कैसे एक समान है और किस तरह एक दूसरे के विपरीत है तत्पश्चात ही हम समझ पाएंगे की समाज को कैसे जागरूक करें।
उप-प्राचार्य डॉ. फा. रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एस.जे. ने भी युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि लैंगिक असमानता आज एक ज्वलंत समस्या है ऐसी विषय पर युवाओं के बीच चर्चा होनी चाहिए , क्योंकि समाज की नकारात्मक विचारों से आगे बढ़ाना होगा क्योंकि युवा ही हमारे कल है और ईश्वर ने भी दोनों स्त्री और पुरुष दोनों को समान बनाया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित मनोविज्ञानी डॉ रोशन वी० खन्नंदे ने समाज में मौजूद ऐसी समस्यों को चिन्हित करते हुए कहा कि समाज में ऐसी समस्याएं हैं जो छोटी उम्र से ही बच्चों को मानसिक तौर से प्रभावित करती है जिनका असर आगे चलकर उनके विचारों और मानसिकता पर पड़ता हैं, माता -पिता को बच्चों का वातावरण ऐसा रखना चाहिए जिसमे लैगिंक समानता को समझने, लड़कों को समझना चाहिए कि महिलाओं के साथ अपना व्यवहार किस प्रकार रखें उनका सम्मान कैसे करें । उन्होंने कहा भारत शिक्षा प्रणाली में एक अच्छी लैंगिक शिक्षा की जरूरत है ताकि महिलाएं जो आए दिन किसी न किसी समस्या से जूझ रही होती हैं , विभिन्न विषयों पर अपमानित होती हैं उनके खुले विचारों की वजह से । इस समस्या का निदान बताते हुए उन्होंने अंकित किया की इसकी शुरुआत परिवार से होगी हमें समझना होगा कौन सी बातों का समर्थन हमें करना चाहिए और किन बातों के खिलाफ हमें आवाज़ उठानी चाहिए । सी ० सी ० टी ० वी ० लगाने से समाज की सोच नही बदेलगी ये नियंत्रण हमारा स्वयं का है। कार्यक्रम में छात्राओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और रैप से जुड़े समस्यों को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाट्य ,संगीत , नृत्य और क्विज प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी.के. सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, वीमेन सेल की डॉ. भारती सिंह रायपत, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. इवाना चक्रवर्ती, व विभिन्न विभाग के प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे । कार्यक्रम में लगभग २०० छात्राओं ने मिल कर सहभागिता दिखाई ।



