सिमडेगा, झारखण्ड । जून | 12, 2022 :: एक सप्ताह तक विभिन्न इलाको में चले चयन ट्रायल ने कुल 122खिलाड़ी हुए चयनित ,अब इनका और एक बार होगा विशेष ट्रायल
हॉकी सिमडेगा प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों की तलाश में विगत एक सप्ताह से जिला के विभिन्न इलाकों में घूमघूम कर चयन ट्रायल आयोजित कर रहा है और ट्रायल में सामिल प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों को चयनित कर रहा है। आज इसी क्रम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में भी आयोजित किए गए चयन ट्रायल में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का हर उम्र सीमा के अलग अलग टीम बनाकर आपस में मैच करा कर ट्रायल लिया गया ।तत्पश्चात 23 खिलाड़ी चयनित किए गए। आज एस्ट्रोटर्फ में चयनित 23 खिलाड़ियों सहित विगत सप्ताह से विभिन्न इलाकों में चयनित कुल 122 खिलाड़ियों को पुनः एक बार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आमंत्रित किया जाएगा और उनका पुनः एक बार ट्रायल आयोजित कर उनमें से बेहतर 20 खिलाड़ियों को चयनित कर जिला मुख्यालय में रखकर सालों भर हॉकी की ट्रेनिंग की व्यवस्था दी जाएगी। 5 जून से आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा का अध्यक्ष मनोज कोनबेगी तथा अन्य सदस्यों ने इस 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान के कड़कड़ाती धूप में लगभग 500 किलोमीटर से मोटरसाइकिल से यात्रा कर कई जगह ट्रायल लिया, उनमें से 122 खिलाड़ियों को चयनित किया है। आज एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चले चयन ट्रायल में हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ,सुनील तिर्की,पंखरासियुस टोप्पो, कोच प्रतिभा बरवा, सुजीत एका, अनु राहुल मिंज, विनोद कुल्लू, सुमित बरवा, विशाल लाकड़ा ,इत्यादि के महत्वपूर्ण भूमिका रही।आज के ट्रायल में चयनित खिलाड़ी=आकाश लकड़ा, ऋषभ लकड़ा,दीपक कांडुलना,सतीश टेटे,अनीश डुंगडुंग,निशांत तिर्की,अभिषेक कुल्लू,अरविंद किंडो,आर्यन लकड़ा,विल्सन मिंज, असित टेटे,विजय बागे,समीर टोपनो,अनुज केरकेट्टा,, सिमोन कंडूलना,अमित डुंगडुंग,विमल कुल्लू,इस्माइल किड़ो,अंकुर डुंगडुंग,धनेश्वर बेसरा,रविन्द्र प्रधान,,अनमोल टोप्पो, तिर्की,।




