Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में वितरित हुआ 196वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद

राची, झारखण्ड  | मार्च |  02, 2025 ::

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 196 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट की वरिष्ठ सदस्य मीरा अडूकिया ओमप्रकाश अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से तथा श्री कृष्ण प्रणामी के सदस्यों के द्वारा अन्नपूर्णा ‌महाप्रसाद भंडारे में आज पूड़ी- आलू चना टमाटर मिश्रित सब्जी, केसरिया खीर, वेजिटेबल पुलाव का वितरण किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद 2500 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। भजन गायक मनीष सोनी एवं निर्मल जालान ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर- डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,सुरेश चौधरी,पूरणमल सर्राफ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

 

Leave a Reply