राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 22, 2024 ::
लायंस क्लब ऑफ राँची की 1550वीं नियमित बैठक उल्लास एवम् सौहाद्र पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। क्लब अध्यक्ष अरुण सिंह ने बैठक में अतिथियों एवम् सदस्यों का अभिवादन किया। ६५ वर्षों से लगातार सेवा कार्यों से जुड़े लायंस क्लब ऑफ राँची की निरंतर चल रही यात्रा का विवरण पूर्व जिलापाल विनोद गढ़यान ने सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार ने क्लब से जुड़ी यादों एवम् गणमान्य लोगों के सम्बन्धों की चर्चा की। डॉ देवेंद्र सिंह ने लायंस क्लब ऑफ रांची को सशक्त और मार्गदर्शक क्लब बताया।
सचिव मनीष गाड़ोदिया ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह की मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार द्वितीय जिलापाल ने अपने आपको सौभाग्यशाली बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जिस क्लब से नेतृत्व का बीड़ा उठाया, वहीं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना वास्तव में गर्व की बात है।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरमिंदर बीर सिंह ने दिया। कार्यक्रम संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि ग्रामीण इलाके के ५० जरूरतमंद लोगों को व्हील चेयर और कंबल प्रदान किया गया है। संजीवनी संस्था का भी इसमें भरपूर योगदान रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण सिंह, मनीष गाड़ोदिया, जॉइंट चेयर पर्सन आशा अरोड़ा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ हरमिंदर बीर सिंह, शांतनु तिवारी, प्रकाश अरोड़ा, वी पी जायसवाल, अजय सखूजा, अजय अग्रवाल, डॉ टी पी बर्नवाल, राजेश मोर, मनोज चौरसिया, विजय जैन, संजय सरावगी, पूनम सखूजा, विजय पांडे, रजनी सिंह, टीना तिवारी, रजनी मोर, दलबीर कौर, निर्मल मनपुरिया, रश्मि अग्रवाल उपस्थित थे।




