Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के सानिध्य में 171 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न

 

रांची, झारखण्ड  | जनवरी | 08, 2023 ::  राँची की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चेरीटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वधान में परम पूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के सानिध्य में171 निर्धन जोड़ों का विवाह एक भौतिक रीति रिवाज से आचार्य श्री शंकर लाल शास्त्री,उनके पुत्र गौरव जी शास्त्री एवं उनके सहयोगियों के द्वारा पुंदाग T•O•P• के पीछे निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा आश्रम (मंदिर) के प्रांगण में संपन्न कराया गया।

निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा आश्रम मंदिर के प्रांगण में आज सुबह से ही बर बधू और उनके अभिभावक परिवार के सदस्य पहुंचने लगे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एव बैच लगाते हुए दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक स्वामी श्री सदानंद जी महाराज मुख्य अतिथि उद्घाटन करता पुनीत कुमार जी पोद्दार वरिष्ठ समाजसेवी विशिष्ट अतिथि श्री बसंत जी मित्तल झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन तथा संस्था के अध्यक्ष श्री डुंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी विजय अग्रवाल के कमलों द्वारा किया गया।

सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के सानिध्य में पिछले 30 वर्षों से रांची में सेवा कार्य प्रणामी ट्रस्ट करता आ रहा है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह भी कम है।

कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप मंगलसूत्र पाजेब बिछिया वर-वधू को विवाहित जोड़ा साड़ी पैंट शर्ट का कपड़ा श्रृंगार के सामान डिनर सेट, मच्छरदानी बेडसिट बेड चादर तथा नगद उपहार दिया गया।उपस्थित होने वाले जोड़ों की सूची साथ में संलग्न है।

कार्यक्रम में मारवाड़ी सहायक समिति उपाध्यक्ष सुरेश जैन सचिव कौशल राजगढ़िया अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन पौदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन श्रीमद् भागवत कथा के यजमान श्रीमती सुनीता राजू अग्रवाल एवं परिवार के सभी सदस्य संस्था के सदस्यों ने बड़े प्रेम से श्रीमद्भागवत का पूजन तथा स्वामी श्री सदानंद जी महाराज को माल्यार्पण चंदन वंदन कर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों के साथ श्रीमद् भागवत की आरती की। कथा की अमृत कथा स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों ने श्रवण किया।

शिवगंज हरमु रोड स्थित सत्संग भवन में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा व्यास पीठ पर आसीन संत सदानंद जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि दुख- सुख को समझने वाले जिस धैर्यवान पुरुष को एक इंद्रियों के विषयों के संजोग व्याकुल नहीं करते वह मोक्ष के योग्य नहीं है।* *महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति गोपियों के हृदय में प्रेम का वर्णन करते हुए कहा की के उद्घव से ज्ञानी को भी कहना पड़ा यह गोपियों तू धन्य हो तुम्हारा जीवन सफल है और तुम सारे संसार के लिए पूजनीय हो क्योंकि तुम लोगों ने इस प्रकार भगवान श्री कृष्ण को अपना हृदय अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया है। नंद बाबा के ब्रज में रहने वाले गोपांगनाओ चरण धूलि को मैं बार-बार प्रणाम करता हूं।

भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत लिलाएं सागर में द्वारकापुरी निर्माण कर वास किया। एक एक कर 8 विवाह किया और एक ही मुहूर्त में 16100 कन्या से विवाह किया इतने बड़े परिवार में बड़े आनंद पूर्वक रहते थे।

भगवान श्रीकृष्ण के परम मित्र एव अंतरंग सखा सुदामा जी थे जिनकी कथा जग प्रसिद्ध है श्री सुदामा जी के एक मुट्ठी चावल के बदले अपना जैसा वैभव प्रदान किया। भगवान संतो को महिमा गायन करते हुए कहा कि केवल जग में तीर्थ तीर्थ नहीं कहलाते हैं और केवल प्रतिमाएं ही देवता नहीं होती है संतोषी वास्तव में तीर छोड़ देता है क्योंकि उनका बहुत समय तक सेवन किया जाता पुण्य मिलता है प्रदूषण पुरुषों का तो दर्शन मात्र से कृतार्थ कर देते हैं।

भगवान श्री कृष्ण ने उद्धव को ज्ञान उपदेश करते हुए कहा कि संसार मे जो भी मानव यह जगत क्या है इसमें क्या हो रहा है। इत्यादि बातों पर विचार करने में निपुण है वह चीत में भरी हुई अशुभ वासनाओ से अपने आपको स्वयं अपने विवेक शक्ति से प्राय बचा लेते हैं। समस्त प्राणियों मे विशेष कर मनुष्य अपने प्रत्यक्ष अनुभव और अनुमान के द्वारा अपने हित अहित का निर्णय करने में समर्थ है। यदि कोई दुष्टों की संगति में पढ़ कर अधर्म करने लग जाए। अपने इंद्रियों के बस में हो कर मनमानी करने लगे तो वह नरक में जाता है। भक्ति की प्राप्ति सत्संग से होती है जिसे भक्ति प्राप्त हो जाती है वही भगवान की उपासना करता है।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम विजय जालान अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज चौधरी, ओम सरावगी,प्रमोद सारस्वत, नंदू चौधरी, विजय अग्रवाल, पवन पौदार, निर्मल छावनिका, विष्णु सोनी ,मनीष जालान,विशाल जालान, सुरेश चौधरी, सुरेश भगत, शिवभगवान अग्रवाल, सज्जन पाडिया, सुनील पोद्दार, रमेन्द्र पांडे, धीरज गुप्ता,आलोक सिंह तथा महिला मंडल की श्रीमती विधा देवी अग्रवाल सुनीता अग्रवाल,सरिता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, विमला जालान,पुनम अग्रवाल, ललिता पोद्दार, चंदा देवी अग्रवाल और सुमन चौधरी एवं और भी से महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

अंत में संस्था के सचिव मनोज चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को जिनसे किसी भी रूप में कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिला धनबाद करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

कल दिनांक 9 जनवरी 2023 की कथा प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक होगी।

यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल)ने दी।9431108420

Leave a Reply