Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डोरंडा कॉलेज स्थित कराटे सेंटर में बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 23, 2022 ::  शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डोरंडा कॉलेज, डोरंडा ,रांची, स्थित कराटे सेंटर में बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमे शोतोकान कराटे फेडरेशन, रांची के 84 कराटेकारो ने विभिन्न बेल्टो में सफल घोषित किए गए।बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर शिहान मानस सिन्हा के द्वारा लिया गाया। ग्रेडेशन में सहयोग कराटे प्रशिक्षक सेंसी रंजीत मेहता, बबलू कुमार, संजय मिश्रा, ने किया। इस अवसर पर निलय सिन्हा, कराटे प्रशिक्षक पवन केशरी, सुनील मेहता, परमानंद गुप्ता, कुलदीप साहु, सोनू सुरीन, जयमती कुन्तीया उपस्थित हुए एवम बेल्ट ग्रेडेशन में अपना सहयोग दिए।ग्रेडेशन में व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक में निम्नलिखित कराटेकर बेस्ट के रूप में चुने गए लवन्या अत्री, पूजा तिर्की, हर्ष कुमार, प्रांजल चंद्रा, वेदांशी रॉय, आरव कारण, सौम्य साहु, निलेश कच्छप, सुहानी टोप्पो, कृतिका ठाकुर, अंकित कुमार नायक, शाशवत, प्रगती भुनिन्या। बेस्ट कराटेकारो को सिहान मानस सिन्हा द्वारा मेडल प्रदान किया गया।

 

Leave a Reply