Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

11वीं राँची जिला जुनियर एवं सीनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 22, 2022 :   राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 11वीं राँची जिला जुनियर एवं सीनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष फैज रहमान, मीडिया प्रभारी, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा, झारखंड श्रीमति नीलम चौधरी एवं बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय सचिव सजल बनर्जी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं नारियल फोड़कर किया।
आगन्तुकों का स्वागत सह मंच संचालन राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने किया। जबकि पूरे प्रतियोगिता का संचालन संघ के वरीय सदस्य कुश कुमार साहू ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय खिलाड़ी विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, जिला संघ के कोषाध्यक्ष सहजाद कुरैशी, निरंजन शर्मा, सुनीता महतो, सरिता कुमारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूरे प्रतियोगिता में इस्तियाक अंसारी ,सुभाष गांगुली, रोहित लामा, संजय कुमार, कौशल कुमार ,सोनम कुमारी, ओम कुमार, सुनील कुमार, ने अहम भूमिका निभाई।
डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र, कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल रातू , कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल कांके ने बालक वर्ग के सेमीफाइनल एवं बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू , नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र ,कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल रातू की टीम ने जगह बनाई।
प्रतियोगिता के उदघाटन मैच बालिका वर्ग में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय बुंडू जुनियर टीम ने आसानी पूर्वक कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल रातू को 23-13 अंकों से पराजित किया।
बालक वर्ग में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र लीची बागान ने कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल कांके को कड़े संघर्ष पूर्ण मैच में 18-15 अंकों से पराजित किया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता प्रातः सात बजे प्रारम्भ होगी एवं प्रतियोगिता का फाइनल मैच सह पुरस्कार वितरण प्रातः दस प्रारम्भ होगा।

Leave a Reply