Breaking News Latest News खेल

खेलो इंडिया वुशु वीमेन लीग 17 से 20 अक्टूबर तक राँची मे

 

राँची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 22, 2022 ::  खेलो इंडिया वुशु वीमेन लीग जोनल प्रतियोगिता का आयोजन राँची में किया जाएगा।इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री चंचल भट्टाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत इस वीमेन लीग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 17 से 20 अक्टूबर तक राँची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगा।
केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी:
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात,दमन,छत्तीसगढ़, बिहार,उत्तर प्रदेश सहित मेजबान झारखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शीघ्र ही संचालन समिति का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद डॉ कविता सिंह को आयोजन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित उपाध्यक्ष श्री उदय साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन – दिनाँक 17 को अपराह्न 3 बजे और समापन समारोह -दिनाँक 20 तारिक को अपराह्न 2 बजे -के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस अवसर पर झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे सहित कोषाध्यक्ष दीपक गोप,उपाध्यक्ष श्री मिथलेश साहू, शिवेंद्र दुबे, एस वाहिद अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply