Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फैशन डिजाइनिंग के 11 विद्यार्थी चयनित

मारवाड़ी कॉलेज, रांची के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फैशन डिजाइनिंग विभाग के 11 विद्यार्थियों का एफ.डी. ट्रेनर पद पर चयन हुआ। यह चयन मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्रों के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थी मांडर, रांची, तेनुघाट, बेरमो, बोकारो, इचाक एवं हजारीबाग में प्रशिक्षण देंगे।

चयनित विद्यार्थियों में कशिश कुमारी, सोनल राज, प्रेरणा वैभव, मोहम्मद कैफ, पूजा कुमारी, अदिति प्रकाश, सिमरन साहू, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, देविका रानी एवं तन्वी राज शामिल हैं।

प्राचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एचओडी डॉ. डेज़ी सिन्हा एवं किरण मैम ने प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की।

 

Leave a Reply