रांची, 13 अगस्त 2026: देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गुरु नानक विद्यालय में कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा देश के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रस्तुति दी। इसके बाद इंटर-हाउस लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लोक नृत्य के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया।
विद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को ध्वजारोहण की प्रक्रिया एवं उसके महत्व की जानकारी दी। प्राचार्या और मुख्याध्यापिका ने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।



