Breaking News Latest News झारखण्ड

योग तपस्या भट्टी सह स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम

राची, झारखण्ड | मई | 08, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय ब।डू पिठौरिया रांची में योग तपस्या भट्टी सह स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस एक दिवसीय योग तपस्या भट्टी कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न से आए सैकड़ों भाई बहनों ने भाग लिया।

इस दौरान राजयोगिनी बी के राजमती बहन ने योग तपस्या भट्टी में शामिल होने वाले भाई बहनों को तिलक लगाकर संकल्प कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य अपने दैवी स्वरूप की स्मृति एव प्रकृति , प्राणी, पंच तत्व व समस्त जन समुदाय में सुख शांति के प्रकंपन फैलाना है।साथ ही सतयुगी दैवी स्वराज्य का आह्वान करना है। जिससे आने वाला स्वर्णिम युग ऐसा हो जिसमें सब सुखी और निरोगी रहे। किसी को कोई दुःख न हो का सपना साकार रूप ले ले ।

सभी भाई बहनों ने अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध करने, टेंशन मुक्त जीवन जीने, विक्रम से मुक्ति आदि कई सकारात्मक चीजों को जीवन में लाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर पिठौरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी मुंडा, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, संपति देवी, समेत ब्रह्मकुमारी पाठशाला झिरी की संचालिका बी के सीमा, मुरुगुन ठाकुर गांव कि संचालिका बी के प्रभा, बी के सीमा, बी के प्रकाश,बी के ज्योति,बी के प्रियंका,बी के रामनिवास ,बी के प्रीति,बी के अंजू,बी के मनीषा समेत कई लोग उपस्थित थे।

अंत में भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

Leave a Reply