रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 25, 2022 :: आज नटराज योग संस्थान द्वारा नियंत्रण लेखापाल बीएसएनएल कार्यालय पर संयुक्त योग शिविर का आयोजन किया गया योग शिक्षक के रूप में नटराज योग संस्थान के संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत, योग शिक्षिका डॉली सिंह के द्वारा कॉमन प्रोटोकॉल योगा एवं योग आयुर्वेद के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया I आर्य प्रहलाद भगत ने बताया कि यह जन जागरण योग शिविर आगामी 21 जून योग दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में संस्थान की योग शिक्षकों द्वारा योग शिविर लगाया जाएगा|




