राची, झारखण्ड | मार्च | 05, 2024 ::
वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 21वां वार्षिक खेल कूद समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से वाईएमसीए धुर्वा के सचिव सौरव मुर्मू, मिस सुषमा रोजी टोप्पो ने
ध्वजारोहण एवं फीता काट कर खेलकूद की शुरुआत की, स्वागत भाषण प्राचार्य ने दिया एवं मंच संचालन मिस डॉली चौधरी एवं पूनम कुजूर ने किया।
बच्चों ने खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों के बीच 100 मीटर 200 मीटर 400 मी रेस, बाधा दौड़, मेंढक रेस, जयमाला रेस, रस्सी दौड़ की प्रतियोगिता हुई।
विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समापन भाषण उप प्राचार्य कालिस्ता सागा ने दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य सिंह शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
जूनियर ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ चैंपियनशिप कृति मुंडा ग्रीन हाउस, सब जूनियर में श्रुति मुंडा ब्लू हाउस, जूनियर ग्रुप में नवीन उरांव येलो हाउस, इंटर ग्रुप में अदिति कुमारी ब्लू हाउस, सीनियर ग्रुप में अन्वी कुमारी येलो हाउस, ओवरऑल चैंपियन श्रुति मुंडा ब्लू हाउस, बेस्ट एरोबिक येलो हाउस, बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड ब्लू हाउस एवं टीम चैंपियनशिप का अवार्ड ब्लू हाउस को मिला।




