Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा कार्यशाला :: पैनासोनिक के मेंटोर ने बताई फोटो और वीडियो की आधुनिक तकनीक

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 03, 2023 ::

झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन अपनी प्रतिबद्धता को पुरा करते हुए, फोटोग्राफी जगत में सभी के कौशल विकास के लिए नियमित रूप से अलग अलग विषयों पर वर्कशॉप करवाता रहता है।
उसी श्रृंखला में 03 सितंबर, 2023 को राँची के रिंग रोड स्थित “फोकस क्लब एंड रिज़ॉर्ट” में एक शिक्षाप्रद और आधुनिक तकनीकी जानकारी से पूर्ण एक सफल कार्यशाला (Workshop) का आयोजन, “झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन” ने पैनासोनिक (Panasonic) कंपनी के साथ मिलकर करवाया।
इस वर्कशॉप में पैनासोनिक के मेंटोर “अजीत सिंह जी” ने सभी प्रतिभागियों को फोटो और वीडियो के आधुनिक तकनीक के बारे में बताया और प्रैक्टिकल सेशन के साथ साथ सवाल-जवाब का सत्र भी बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा।
इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए राँची सहित झारखंड के कई जिलों जैसे पलामू, गुमला, रामगढ़, खूँटी से लगभग 100 फोटोग्राफर आए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जे पी ए के पदाधिकारियों में अध्यक्ष- मनोज गोराई, सचिव- सुशांत प्रसाद “बंटी”, उपाध्यक्ष- निखिल गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष- कौशिक कुमार, संतोष कुमार, गौरव भाटिया, रजनीश कुमार के साथ साथ बबलू वर्मा, नवीन सिन्हा, विजय शेखर ” सोनू ” और अनुराग पूर्ति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही पैनासोनिक के विकास कुमार जी, फोकस रिज़ॉर्ट के रंजन सिन्हा जी और मॉडल रुचिका का भी योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply