Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

गांव गांव में सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लेकर कार्यकर्ता हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य करें : मिलिंद परांडे

राची, झारखण्ड  | जुलाई  17, 2024 ::

रांची: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री माननीय मिलिंद परांडे जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बैठक में भाग लेने के पश्चात मुंबई वापस लौटने के क्रम में रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन एकर्स में विहिप के रांची विभाग अंतर्गत प्रांत एवं जिला के पदाधिकारियों को संबोधित किए । श्री परांडे ने कहां कि स्थापना के 60 वर्ष की पूर्णता पर संगठन को उस स्वरूप में पहुंचना है जिसका लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने लिया है। इन 60 वर्षों में विश्व के 33 देशों में विश्व हिंदू परिषद ने अपना संगठन खड़ा किया है। समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए संपूर्ण हिंदू समाज का यह संगठन है इस भाव को जागृत करना यह उद्देश्य है। गांव गांव में सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लेकर कार्यकर्ता हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य करें। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस पर हिंदू समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए देश के 9000 प्रखंडों में भव्य कार्यक्रम करने की योजना है। झारखंड में भी सभी जिलों के सभी प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर बड़े कार्यक्रम करने की तैयारी में परिषद के कार्यकर्ता योजना पूर्वक लगें।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ,प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव , सुनील गुप्ता, श्रीमती रेखा जैन, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ,प्रांत धर्माचार्य संपर्क का प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती दीपारानी कुंज ,प्रांत विशेष संपर्क सह प्रमुख प्रिंस अजमानी, प्रांत मंदिर अर्चक सहप्रमुख मनोज पांडे, कमल अग्रवाल, श्रीमती रेणु अग्रवाल, रवि शंकर राय, पारसनाथ मिश्र, नागेंद्र शुक्ला, लोकनाथ शाहदेव, अजीत सिंह, विनोद जायसवाल , प्रकाश जायसवाल, एमपी सिंह, मनोज चंद्रा, राजीव झा, बहादुर सिंह, सुमन सिंह, श्रीमती फूल कुमारी, श्रीमती राखी सिंह, श्रीमती रिंकी तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply