Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे निवास कर रहे लापता प्रभु जी उनके परिवार को सुपुर्द

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   01, 2024 ::

विगत 3 महिनो से श्री मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम के प्रांगण मे चल रहे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम(सत्य-प्रेम सभागार) मे समाज के प्रबुद्ध समाजसेवियों के सहयोग से अपने घर से लापता मंदबुद्धि प्रभुजी का समुचित इलाज एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान हो रहा है। जिसमे “अपना घर आश्रम भरतपुर” एवं “सत्यनारायण पोद्दार चैरिटेबल ट्रस्ट” राँची सहयोगी संस्था के रुप मे संयुक्त रुप से कार्य कर रही है।

वर्तमान समय मे आश्रम मे अभी अपने घर से मंदबुद्धि होने के कारण लापता हुए 25 मंदबुद्धि प्रभु जी रह रहे है उनकी सेवा संस्था के सदस्यों एवं सेवाधारीयों की देखरेख में की जा रही है। सभी प्रभुजी का समुचित इलाज नगर के जाने माने न्यूरो सर्जन डा• एच•पी•नारायण जी की गाइड लाइन पर हो रहा है। सभी प्रभुजी को जरुरत के मुताबिक दवाई दी जाती है।

इलाज के दौरान दो लापता प्रभुजी की याददाश्त वापस आ गई तो उन्होने अपने परिवार वालो का नाम पता बताया। संस्था के द्वारा उनके परिवार वालो से सम्पर्क कर उनके लापता बच्चो के ठीक होने की खबर उन्हे दी गई। अपने बच्चें के ठीक होने की खबर से उनके खुशी का ठिकाना न था वे तुरंत अपने बच्चे को घर वापस ले जाने के लिए राँची स्थित श्री मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम के द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) पुंदाग राँची पहुचें।

एक लापता प्रभुजी को गत गुरुवार 29 अगस्त 2024 को उनके परिवार वाले दरभंगा से आकर ले गये। दुसरे प्रभु जी जिसका नाम सोनु कुमार है वह भी अपने घर से याददाश्त खोने के कारण लापता हो गये थे उन्हे भी उनके घर वाले शनिवार 31अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश से चलकर संध्या 6 बजे के लगभग राँची स्थित आश्रम आ गये।

सेवानिवृत मुख्य आयकर आयुक्त झारखंड, कुमार संजय ने कहा की प्रणामी ट्रस्ट जो कार्य कर रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होने सोनु कुमार प्रभु जी को पुष्प बुके देकर उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, नन्दोत्सव, छठी महोत्सव एवं 165 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणमी अन्नापूर्णा भंडारे का आयोजन भी किया गया था।

संस्था अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल के उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाडिया,शिव भगवान अग्रवाल,मनीष सोनी, ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार, पुर्णमल सर्राफ, विशाल जालान, मनीष जालान, जयप्रकाश मित्तल, सुरेश चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, गोविन्दअग्रवाल, प्रभाष गोयल, धीरज गुप्ता, चन्द्रदिप साहु एव महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, शारदा पोद्दार, बिमला जालान, शोभा जालान, अमिता जालान, मनीषा जालान, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार, सुनीता अग्रवाल,सरीता अग्रवाल, पुनम अग्रवाल, सरीता अग्रवाल,इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply