Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

जबतक हेमंत सोरेन नही आयेंगे होली नही मनाएंगे : झामुमो

राची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2024 :

* उपवास कार्यक्रम का 7वां दिन

* हेमन्त सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के सहारे लगातार प्रताड़ित कर झूठे केस मे जेल भेजे जाने के विरोध मे रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो का “उपवास” कार्यक्रम 7वें दिन भी जारी रहा :

* हेमंत सोरेन के द्वारा चलाए जा रहे हैं विकास कार्यों से अपनी जमीन खिसकता देख भाजपा ने षड्यंत्र के तहत फसाया है हेमंत सोरेन को. जबतक हेमंत सोरेन नही आयेंगे होली और कोई त्योहार नही मनाएंगे कार्यकर्त्ता : झामुमो

रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास कार्यक्रम झामुमो हजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे हजारीबाग जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे रांची जिला समिती शामिल हुई। इस कार्यक्रम मे पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी, सभी वर्ग संगठनों और प्रखंडों व पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए।

मौके पर हजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया ने कहा आपको पता होगा कि जब राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी थी तब भाजपा ने इतने दिनों से शासन करने के बाद खजाना खाली कर दिया था और उसके बाद से ही हेमंत सोरेन ने किस तरीके से व्यवस्था को देखा कोविड में भी आपने देखा कि हवाई जहाज से भी हमारे मजदूर भाईयों को हवाई जहाज से लाने का काम किया और कई तरह की योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम किया। और इसी सभी कारणों से भाजपा अपनी ज़मीन खिसकती देख साजिश के तहत हेमंत सोरेन जी को जेल भेजने का काम किया है। इसके विरोध मे गांव गांव में लोगों में बहुत आक्रोश है

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा जैसा कि आप देख रहे हैं बापू वाटिका के समक्ष हम बापू के अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए यहां शांतिपूर्वक तरीके से उपवास पर बैठे हैं। गांव-गांव में भी पंचायत स्तर पर हमारे कार्यकर्ता न्याय यात्रा एवं पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरुक कर बताने का भी प्रयास कर रहे हैं की एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री जो लोगों को योजनाओं से जोड़ रहे थे विकास कार्य कर रहे थे, उन्हे केंद्र की भाजपा सरकार ने जेल में डालकर विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया है। निश्चित ही यह सभी कार्यक्रम एक बृहद असर डालेगा।

उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हजारीबाग जिला संयोजक मंडली सदस्य गौरव पटेल, संजय सिंह, नीलकंठ महतो, मुकेश राउत, शंकर साव, राजा ख़ान, उज्जवल सिंह, विनेश पासवान, लखन महतो, सूरज बेसरा, विनोद हेंब्रम, संतोष सिंह, जितेंद्र बेदिया, विनोद बेदिया, संजय करमाली, इजहार अंसारी, यासीन ख़ान, कुदुस अंसारी, सरफराज अहमद, बिरेंद्र राणा, कमाल खुरैसी, रामकिशोर मुर्मू, सलीम अंसारी, शोएब अख़्तर, असीब ख़ान, मो आरिफ, रूचि कुजुर, रांची जिला से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरु साहू, अंतू तिर्की, संगठन सचिव आदिल इमाम, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, रामशरण तिर्की, अफरोज आलम, अरुण वर्मा, आफताब आलम, रतीश द्विवेदी, विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, उपाध्यक्ष सालो देवी, राखी देवी, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, कैथरीना तिर्की, जीत गुप्ता, महादेव मुंडा, एजाज शाह, रांची जिला संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम, सचिव सुजीत कुजूर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, युवा मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, संगठन सचिव विश्वजीत गोप, छात्र मोर्चा उपाध्यक्ष मो इरफ़ान, अल्ताफ राजा, कासिफ, परविंदर नामधारी, राजेश सिंह, कयूम अंसारी, किसान मोर्चा रांची जिला सचिव सज्जाद अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, नामकुम प्रखंड सचिव मोजाहिद हुसैन, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सोहेल खान, सलमान अली, अब्दुल्ला हबीब, अवधेश यादव, साहिल यादव, आबिद अंसारी, सलमान अली, राकेश वर्मा, भास्कर महतो, आयुष वर्मा, भोलू मलिक, जुनैद, हरीश महतो, विजय रविदास, मुन्ना यादव, ओम शर्मा, नीरज वर्मा, बबलू , तबरेज अहमद, एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

 

Leave a Reply