Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 22 नवंबर को मारवाड़ी कॉलेज में

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  21, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल और अनुदिप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में 22 नवंबर को ई वाई स्पॉन्सर्ड मेगा प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कॉन्सेंट्रिक्स, विप्रो (नॉन टेक वर्चुअल),टेक महिंद्रा (नॉन टेक वर्चुअल ),टाटा इलेक्ट्रॉनिक, विस्ट्रॉन, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, निम्बस, आयोदा, आईपियन इन्फोटेक जैसे कई कंपनियां हायरिंग के लिए आएगी।

इसमें मुख्यत अनुरूप फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित विद्यार्थी और कॉलेज में पढ़ने वाले यूजी, पीजी फाइनल ईयर और पासआउट विद्यार्थियो को फॉर्मल यूनिफॉर्म और एकाधिक रिज्यूम/सीवी के साथ आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
सभी इक्षुक विद्यार्थी सुबह 9.45 से 10.15 बजे तक अपना अपना स्थान विवेकानंद सभागार में ग्रहण कर ले। एक्सेंचर द्वारा स्पॉन्सर्ड प्रशिक्षण के लिए इच्छुक विद्यार्थियों का काउंटर भी अलग से होगा जिसमें विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवाकर 3 माह तक अपना स्किल डेवलपमेंट करवा सकते है और बाद में एक्सेंचर जैसी कंपनियों में जा सकते हैं।

Leave a Reply